नदी में बहाई BMW कार को निकाला बाहर, जगुआर कार नहीं देने पर बेटे ने बहाई थी BMW कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महंगी कारो का शौक रखने वाले युवक को जब उसके पिता ने बीएमडब्लयू की जगह जगुआर कार देने से इनकार कर दिया तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महंगी कारो का शौक रखने वाले युवक को जब उसके पिता ने बीएमडब्लयू की जगह जगुआर कार देने से इनकार कर दिया तो फिर, गुस्साए बेटे ने अपनी बीएमडब्लयू कार को ही नदी में गिरा दिया | जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को नदी से निकालने का अभियान चलाया | करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 60लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार को यमुना दादूपुर हैड से निकाला गया | 

एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ मिलकर इस पूरे अभियान को चलाया | कार को पहले रस्सी से बांधा गया और फिर उसके बाद सभी ने मिलकर कार को खींचा | एक बार तो कोशिश सिरे चढ़ती हुई दिखाई दी लेकिन रस्सी टूट गई, जिसके बाद फिर से रस्सी बांधी गई और आखिरकार रेस्क्यू आपरेशन पूरा हुआ। हालांकि नदी में कार के गिरने के बाद कार पूरी तरह से खराब हो चुकी है, तो वहीं पुलिस ने कार बहाने वाले युवक को हिरासत में लिया हुआ है, जिससे पूछताछध चल रही है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *