पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान शख्स ने पेड़ पर फांसी लगाकर किया सुसाइड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में फतेहपुर पुल के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इस बात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में फतेहपुर पुल के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी बाबू नाम के शख्स के तौर पर हुई है। वो चार दिन पहले ही प्लाईवुड की फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए आया था।

suicide

वहीं, मामले की जांच करने के बाद पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पश्चिम बंगाल में घर छोड़कर चली गई थी, जिस कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि तनाव में चलते ही बाबू ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है।

SUICIDE

फिलहाल शव को पेड़ से उतारकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *