जब गीता के श्लोकों से गूंज उठा ब्रिटिश संसद भवन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय संस्कृति का फैलाव देश-विदेशों में हो रहा है। ब्रिटेन का संसद भवन हाउस ऑफ कॉमन्स का परिसर भारतीय संस्कृति से खिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय संस्कृति का फैलाव देश-विदेशों में हो रहा है। ब्रिटेन का संसद भवन हाउस ऑफ कॉमन्स का परिसर भारतीय संस्कृति से खिल उठा है। जी हां, यहां यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर स्थित सभागार में भगवत गीता के श्लोकोच्चारण व शंखनाद के बीच लंदन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हुआ। हाउस ऑफ कॉमन्स का सभागार गीता के श्लोकों से गूंज रहा है।

VIPUL

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में यूके की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के वाइस चेयरमैन पॉल स्कल्ली और विशेष अतिथि हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि, गीता के श्लोकों का पाठ लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में होना हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *