गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे वाटिका फ्लाईओवर पर एक बंद बॉडी कैंटर खराब खड़ा था कि तभी मानेसर के जीजीएम की तरफ से एक ऑटो आया और ऑटो ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी।

वहीं, ऑटो के पीछे से एक हाईवा भी आ रहा था और ऑटो दोनों गाड़ियों के बीच आ गया। ऑटों में कुल पांच सावरियां बैठी थी, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबूकि 2 लोगों की गंभीर हालत के चलते उन्हें रॉकलैंड अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करनें में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *