ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विश्व स्तर पर पहलवानी में अपनी धाक जमाने और कई स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया जल्द ही शादी करने वाले हैं। बजरंग पूनिया ने अपनी जीवन साथी भी चुन ली है। वो और कोई नहीं बल्कि पहलवानी में एशियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पद जीतने वाली संगीता फोगाट हैं।
बता दें इस बात की जानकारी खुद संगीता के पिता महावीर फोगाट ने दी है। संगीता फोगाट बहनों में सबसे छोटी हैं और फोगाट बहनों में तीसरे नंबर पर आती हैं। महावीर फोगाट का कहना है कि बजरंग पूनिया और संगीत फोगाट की शादी दोनों परिवारों की मर्जी से की जा रही है। दोनों ही परिवारों के आपस में अच्छे संबंध हैं।
अर्जुन अवॉर्डी महावीर फोगाट ने कहा कि मैं दोनों ही बच्चों के लिए काफी खश हूं और उनकी भावनाओं की इज्जत भी करता हूं। पिता महावीर ने कहा कि मैंने बच्चों को हमेशा कहा है कि वो अपने जीवन साथी खुद चुनें। अब इस पर टोक्यो ओलिंपिक के बाद फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि टोक्यो ओलिंपिक के बाद ही बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट शादी के बंधन में बंधेंगे।


