Article 370 हटने के बाद सिंगर आतिफ अस्लम खान के बिगड़े बोल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

ऑनलाइन ़डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां देश में खुशी का माहौल है। वहीं कई पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर मोदी…

ऑनलाइन ़डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां देश में खुशी का माहौल है। वहीं कई पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर मोदी सरकार के इस फैसले से बेहद नाराज हैं। अब मशहूर सिंगर आतिफ अस्लम खान ने एक विवादित बयान दिया है। सॉशल मीडिया पर अपनी  पोस्ट  शेयर की है। इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनसे काफी नाराज हो गए हैं।

आतिफ ने लिखा है कि,  हज जाने से पहले मैं सभी से माफ़ी मांगता हूं। मेरे दोस्त, मेरे फैंस या फिर मेरे परिवार के लोगों में मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो तो मुझे माफ़ी दें।जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने को लेकर आतिफ अस्लम खान ने कहा है कि, मैं कश्मीर के लोगों के साथ हो रही हिंसा और उनके उत्पीड़न की निंदा करता हूं। कश्मीर और पूरी दुनिया के लोगों की अल्लाह रक्षा करें।

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद आतिफ ट्रोल होना शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने आतिफ को ट्रोल करते हुए लिखा कि, हज जैसे पाक सफ़र का नाम लेके ऐसी कन्ट्रोवर्शियल बात कर दी। अब तुम खुद सोचो क्या तुम हज के सफ़र के लिए खुद को काबिल समझते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *