ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा कांग्रेस की नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने एक बड़ा बयान दिया है। गीता भुक्कल ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस के नेतृतव में बदलाव की जरूरत है। गीता भुक्कल ने लोकसभा में हुई हार का मुख्य कारण संगठन का न होना बताया।
पूर्व शिक्षा मंत्री ने आलाकमान से अपील की है कि जो गलती लोकसभा चुनावों में हुई, अब वो विधानसभा चुनावों में न हो, इस पर संज्ञान लेना जरूरी है। गीता भुक्कल ने बताया कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग की है। गीता भुक्कल ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने झंडा बुलंद किया है, हम उनके साथ हैं।
वहीं, गीता भुक्कल ने कहा कि 18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही कांग्रेस की महापरिवर्तन रैली भाजपा को बेनकाब करने का काम करेगी।


