ऑनलाइन ़डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इन दिनों खूब किरकिरी हो रही है।

वहीं अब पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा गिलगित-बाल्टिस्तान पाकिस्तान के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। यहां लोगों ने जमीन, संपत्ति, और संसाधनों के मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले लोगों ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर कहा कि, पाकिस्तान सिर्फ उनकी देखभाल करने वाला है। उनकी रिहायश वाला यह हिस्सा वस्तुत: जम्मू-कश्मीर राज्य का भाग है। पाकिस्तान की हैसियत देखभाल करने वाले से ज्यादा की नहीं है। उसे सीमाएं बदलने का कोई अधिकार नहीं है। पत्र में आगे लिखा गया है कि, गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके को पाकिस्तानी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से जोड़कर वहां के जमीनी हालात बदलने की कोशिश की गई है। यह जम्मू-कश्मीर की सीमा को खत्म करने का पाकिस्तान का प्रयास है।
