ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां देशभर में खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं, वहीं कई लोग मोदी सरकार के इस फैसले से निराश हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के बाद शाहिद अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करने को कहा था। इसके बाद क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने उनके ट्वीट का जवाब दिया है।
Kashmiris must be given their due rights as per #UN resolution. The rights of Freedom like all of us. Why was @UN created & why is it sleeping? The unprovoked aggression & crimes being committed in Kashmir against #Humanity must be noted. The @POTUS must play his role to mediate
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 5, 2019
दरअसल, शाहिद अफरीदी ने पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि, कश्मीर वासियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार हम सभी को है। संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अनुत्तेजित आक्रामता और अपराध हो रहे हैं, उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए।
@SAfridiOfficial is spot on guys. There is “unprovoked aggression”, there r “crimes against humanity”. He shud be lauded 👏for bringing this up. Only thing is he forgot to mention that all this is happening in “Pakistan Occupied Kashmir”. Don’t worry, will sort it out son!!! pic.twitter.com/FrRpRZvHQt
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 5, 2019
इसके बाद गौतम गंभीर ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि, शाहित अफरीदी बिल्कुल ठीक हैं। वहां पर अनुत्तेजित आक्रामकता है, वहां मानवता के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। वह यह मामला सामने लाए, इसलिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। बस वह इसमें एक बात लिखना भूल गए वह यह है कि यह सब ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ में हो रहा है। चिंता मत कीजिए, हम इसका भी हल निकालेंगे बेटा। सोशल मीडिया पर अब ये ट्वीट खूब शेयर हो रहे हैं।
