दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में बहादुरगढ़ के 43 खिलाड़ियों की धाक, सभी ने जीते गोल्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित सातवें राष्ट्रीय खेलों में बहादुरगढ़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित सातवें राष्ट्रीय खेलों में बहादुरगढ़ के 43 खिलाड़िया ने हिस्सा लिया और सभी ने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।

बत दें दिल्ली के बवाना स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में भारतीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ की ओर से दो दिवसीय 7 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें ताइक्वांडो, कराटे, एथलेटिक्स, कबड्डी, जूडो, बॉक्सिंग और किक बॉक्सिंग जैसे खेल शामिल रहे।
इसमें बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रतियोगिता अंडर फोर्टीन में 12, अंडर-17 में 12 और महिला कबड्डी टीम में 11 छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही 8 खिलाड़ियों ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन नेपाल में होने वाले इंटरनेशनल खेलों के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन से कोच और खिलाड़ी बेहद खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *