ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जहां देशभर में खुशी की लहर है, वहीं कई एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सबसे पहले शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ में काम कर चुकी माहिरा खान का नाम है।
माहिरा ने ट्वीट के जरिए कहा है कि, ‘क्या इस बात पर हम चर्चा नहीं करना चाहते। क्या हमें इस मुद्दे पर बिना किसी मेहनत के चुप करा दिया गया है। यह रेत पर लकीर खींचने जैसा है। यह ठीक उन मासूमों की मौत की तरह है, जिन्हें मार दिया जाता है और वो कुछ नहीं कर पाते। जन्नत जल रही है और हम चुपचाप रो रहे हैं।
Where is UNHRC?
It’s inhumane. #Kashmir
Do we live in such dark times ?Countless conventions to protect human lives? What about all the rights & rules we are taught in the books? Do they mean anything? #SaveLivesinKashmir #KashmirBleed @UN @UNICEF_Pakistan— MAWRA (@MawraHocane) August 4, 2019
वहीं बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम में काम कर चुकीं मवारा होकेन ने भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि,’अब यूएनएचसीआर कहां है। कश्मीर में अमानवता हो रही है। क्या हम सबसे खराब समय में जी रहे हैं। ‘
Why is the world quite?!?! How come this brutality in kashmir is being ignored?!? Have we lost all humanity!!!?! Its time to raise our voices!! Its time to stand with kashmir! Its time to end this brutality and injustice!#KashmirBleeds #KashmirNeedsAttention
— Hareem Farooq (@FarooqHareem) August 4, 2019
पाकिस्तान की अभिनेत्री हरीम फारूख ने कहा कि, आज दुनिया चुप क्यों है। कश्मीर में इतनी अमानवीय घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, सब इसे नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं। यह समय आवाज उठाने का है। यह समय कश्मीर के साथ डटकर खड़े होने का है। यह समय अमानवता और अन्याय के खिलाफ खड़े हो जाने का है।

