VIDEO: छोटी बच्ची ने पेश की मिसाल, अपने भाई को इस तरह बचाया मौत के मुंह से

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर भाई बहन के प्यार की मिसाल पेश करने वाली एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो तुर्की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर भाई बहन के प्यार की मिसाल पेश करने वाली एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो तुर्की के इस्तांबुल का है। यहां एक छोटी सी बच्ची ने अपने भाई को मौत के मुंह से बाहर निकाला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक छोटे से बच्चे की गर्दन में रस्सी बंधी हुई थी। जैसे ही लिफ्ट चली तो रस्सी का कुछ हिस्सा लिफ्ट में अटक गया और बच्चा रस्सी से लटका रहा। जैसे ही बहन ने अपने 5 साल के भाई को तड़पते हुए लटका देखा तो उसने तुरंत लिफ्ट का इमरजेंसी बटन दबाया और भाई को गोदी में पकड़ लिया। जिससे रस्सी ढीली हो गई। जिसके बाद उसने रस्सी को सुलझाया और गर्दन से निकाली।

child

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्ची की बहादुरी की तारीफ कर रहे है और उसके साहस की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *