आर्टिकल 370 हटने पर बॉलीवुड सितारों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं, कहा कुछ ऐसा

ऑलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी इसमें पीछे नहीं…

ऑलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं। अऩुपम खेर से लेकर बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने मोदी सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

VASIM

केंद्र सरकार के इस फैसले पर अभिनेता संजय सूरी ने लिखा है, कश्मीर में मौजूद सभी लोग अपना ख्याल रखें। बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर ट्वीट जारी करते हुए लिखा है कि, यह वक्त भी गुजर जाएगा।

इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्वीट जारी करते हुए कहा, कश्मीर का हल निकलना शुरु हो गया है। अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की है। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद विपक्ष उन्हें घेरने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है।

वहीं पायल रोहतगी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि, आज मैं आपके साथ ये इन्फॉर्मेशन शेयर करना चाहती हूं कि आर्टिकल 370 हट गया है।  हमारे देश के प्रेजिडेंट श्री रामनाथ कोविंद जी ने आर्टिकल 370 को निकालने के लिए हस्ताक्षर कर दिए है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का भी ध्न्यावाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *