ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक तरफ कांग्रेस खेमे में कुछ नेता बीजेपी के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए महागठबंधन बनाने की बातें कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल गठबंधन की बातों से साफ तौर पर इनकार कर रही हैं।
उनका कहना है कि, कांग्रेस विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। गीता भुक्कल का कहना है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।
गठबंधन की बात करने वालों पर तंज कसते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि, जो खुद मजबूत होते हैं उन्हें दूसरे दलों की बैशाखियों की जरुरत नहीं होती। वहीं गीता भुक्कल ने झज्जर हल्के के विकास के सवाल का जवाब देते हुए मनोहर सरकार पर भी निशाना साधा।


