अगर आप भी किसी से लिफ्ट लेतें है तो अब हो जाएं सावधान!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराधिक मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिनों अपराधी पुलिस की नाक के नीचे वारदातों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराधिक मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिनों अपराधी पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पलवल में। यहां बदमाशों ने दो युवकों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

लूट की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब युवक फरीदाबाद से आगरा तक जाने के लिए एक कार में लिफ्ट लेकर बैठे। इस दौरान कार चालक ने युवकों को पहले तो एक नशीला पदार्थ खिलवाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन्हें लूट लिया। बेहोशी का हालत में बदमाश युवकों को जोधपुर रोड पर फेंक कर फरार हो गए, जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *