फोटो देख कर कोर्ट ने कहा संबंध सहमति से बने हैं, ऐसे में दुष्कर्म का केस नहीं बनता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक में बिजली निगम के ठेकेदार पर लगे दुष्कर्म के आरोप में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपित को बरी कर दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक में बिजली निगम के ठेकेदार पर लगे दुष्कर्म के आरोप में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपित को बरी कर दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि आरोपित के साथ जिस तरीके से पीड़िता की फोटो है, उसे देखकर ये मामला दुष्कर्म का नहीं लगता। कोर्ट ने कहा कि दोनों के बीच सहमति से संबंध बने है और केस दुष्कर्म का नहीं बनता।

palwal rape

क्या था पूरा मामला-

2019 में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बिजली निगम के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था और कहा था कि 2013 में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठेकेदार कभी उसे अपने घर बुलाता, तो कभी कहीं और उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने कहा था कि आरोपी ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

girl_gangraped_haryana

वहीं, इस मामले पर शनिवार को पहली सुनवाई हुई और पीड़िता की तरफ से कोर्ट में कुछ फोटो भी पेश की गई, जिसमें वह आरोपित के साथ है। लेकिन इन्हीं फोटो के आधार पर कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *