हरियाणा में अगले 2 दिन हो सकती है भारी बरसात, विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में हो रही तेज बारिश की सक्रियता और अधिक होने की आशंका है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में हो रही तेज बारिश की सक्रियता और अधिक होने की आशंका है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश या घने बादल छा सकते हैं।

Heavy Rain

मौसम विभाग का कहना है कि 5 और 6 अगस्त को भी प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हो सकती है।

rain

आईमडी की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसका मतलब है कि बरसात भारी हो सकती है और इससे खतरा हो सकता है। विभाग ने बरसात में बाहर निकलने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून के सीजन में जून से लेकर अगस्त तक 160.3 एमएम बरसात हुई है। जो कि सामान्य से करीब 28 प्रतिशत कम है। अंबाला, करनाल और यमुनानगर में अच्छी बारिश हुई है, यहां बारिश 300 एमएम रिकॉर्ड की गई। तो वहीं, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रेवाड़ी और भिवानी जिलों में सामान्य से भी कम बरसात हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *