पहले तो महिला के साथ किया रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गुरुग्राम में एक शख्स ने पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर लगातार उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गुरुग्राम में एक शख्स ने पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर लगातार उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। दो साल पहले उसने युवती के साथ जबरन संबंध बनाए और धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

palwal rape

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 2 दो साल पहले रोहतक के 27 वर्षीय एक युवक के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों एक कंपनी में काम करते थे और उनकी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। एक दिन युवक ने धोखे से उसे होटल में बुलाया और जबरन उसके साथ संबंध बनाए।

girl_gangraped_haryana

आरोप है कि युवक ने धोखे से युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं किसी को भी इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *