7 महीने पहले ही युवती ने किया था प्रेम विवाह और अब कर लिया सुसाइड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर के जयधर गांव में नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सात महीने पहले ही उसने अपने स्कूल के साथी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:यमुनानगर के जयधर गांव में नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सात महीने पहले ही उसने अपने स्कूल के साथी के साथ प्रेम विवाह किया था। अब मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी सास नीची जाति के ताने देती थी, जिसके चलते बेटी ने ये बड़ा कदम उठाया है।

Suicide

दरअसल, 20 वर्षीय सीता का स्कूल के समय से ही जयधर गांव के प्रदीप के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और जनवरी 2019 में ही दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद सीता के परिजनों ने कोर्ट में शिकायत भी दी थी, लेकिन सीता ने खुद को बालिग बताते हुए प्रदीप के साथ ही रहने की बात कही थी।

barnala suicide

गुरुवार को सीता का प्रदीप के साथ खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। ससुराल वाले उसे अस्पाल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

jalandhar suicide

वहीं, सीता के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और जाति सूचक शब्द भी कहे जाते थे। यहां तक की ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे। सीता की मां उससे मिलने आई थी, लेकिन उससे मिलने नहीं दिया गया और गुरुवार को ही उसने जहर खा लिया।

suicide

दूसरी तरफ गांव वालों का कहना है कि प्रदीप काफी गरीब है। दोनों की शादी से प्रदीप के घर वाले खुश थे और उन्होंने सीता को अपनी बेटी की तरह ही समझा है।

फिलहाल मायके पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास समेत चार के खिलाफ हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *