ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विज ने इस बार पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लिया है। विज ने 18 अगस्त को कांग्रेस की होने वाली महापरिवर्तन रैली को लेकर विवादित बयान दे डाला।
विज ने चुटकी लेते हुए कहा है कि भूपेंद्र हुड्डा ऑक्सीजन के सहारे जिंदा रहने की कोशिश में हैं। अनिल विज ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस की अंदरुनी गुटबाजी से सभी वाकिफ हैं, इसी के चलते हुड्डा आखिरी वक्त में अब हाथ- पैस मार रहे हैं। विज ने पूर्व सीएम हुड्डा को लेकर कहा कि उनका अंत आने वाला है।
बता दें कि 18 अगस्त को रोहतक में कांग्रेस एक महापरिवर्तन रैली करने जा रही है। हुड्डा का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व को लेकर भी इस रैली में अहम फैसला लिया जाएगा।


