हरिद्वार से लौट रहे हरियाणा के युवक हुए हादसे का शिकार, दो की मौत, 3 गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार और ट्राले के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार और ट्राले के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा हरिद्वार हाईवे के पास सनौली खुर्द गांव के पास हुआ।

घायल कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वो अपने साथी कैलाश, विरभान, कुलदीप और अनिल के साथ 31 जुलाई को हरिद्वार नहाने गया था। वे शुक्रवार को वापिस आ रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक ट्राले ने उनकी कार को सीधा टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राहगीरों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल पहुंचाया। कैलाश और वीरभान की हालत काफी गंभीर थी, जिस कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, कुलदीप, अनिल और कर्मबीर का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *