ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मां के आंचल में सोई मासूम को उठाने और उसके साथ दरिंदगी करते वक्त हवस के दरिंदों का दिल जरा भी न पसीजा। क्रूरता की हदें तो उस समय पार हो गई जब मासूम को नोंच कर उसका सिर काट दिया। यह रूह को कंपा देने वाला मामला सामने आया है झारखंड के जमशेदपुर में।
यहां 3 साल की मासूम बच्ची को रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के साथ सो रही थी। तभी दो लोग उसे वहां से उठाकर ले गए। इसके बाद जो हुआ वो जानकर आप सन्न रह जाएंगे। बच्ची के साथ इन दरिंदों ने कुुकर्म किया और फिर उसका सिर काट दिया।

पुलिस ने बुधवार टेल्को थाना क्षेत्र से सिर कटी लाश बरामद की। पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। पुलिस के अनुसार, मामले में दो मुख्य आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी वह शामिल है, जो 2015 में बच्चे की किडनैपिंग और हत्या करने की कोशिश के केस में जेल जा चुका है।

