जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार जेल में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक कैदी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार जेल में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक कैदी की बेरहमी से हत्या कर दी। जबिक दो कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि जेल में विनोद पानू उर्फ काना गैंग के साथियों और बच्चा गैंग के साथियों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में फतेहाबाद के सरदारेवाला गांव के कैदी रविंद्र पर दूसरे गुट के लोगों ने नुकेले हथियार से वार किए। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

इस झगड़े में पंजाब के मानसा जिले का कैदी तेवेंद्र और फतेहाबाद के हुनरवाला का कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल में रखा गया है और घायल हुए कैदियों का भी इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस भी मामले में कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *