हरियाणा में भाजपा की संकल्प संकलन यात्रा की हुई शुरुआत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा घोषणा पत्र के लिए संकल्प संकलन के जरिए सुझाव इक्ठ्ठा कर रही है, जिसके चलते आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा घोषणा पत्र के लिए संकल्प संकलन के जरिए सुझाव इक्ठ्ठा कर रही है, जिसके चलते आज अंबाला से कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने 8 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें 1 से 15 अगस्त तक भाजपा की संकल्प संकलन यात्रा होगी, जिसका हर एक रथ पांच विधानसभाओं में जाएगा और हर वर्ग से सुझाव मांगने का काम करेगा। इसके लिए भाजपा ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। सोशल मीडिया के जरिए भी भाजपा लोगों से सुझाव मांग रही है।

मौके पर मौजूद कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हर किसी व्यक्ति को ये हक है कि वे अपना सुझाव दे, जिसके चलते मेरा सपना सबका सपना बनेगा। उन्होंने बताया कि जो भी सुभाव मिलेंगे उनमें से छांटकर संपकल्प पत्र में जोड़ा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *