तो क्या ‘रामायण’ में ऋतिक रोशन के साथ ये एक्ट्रेस निभाएंगी सीता का किरदार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ के हिट होने के बाद उन्हें नई-नई फिल्मों के खूब ऑफर्स आ रहे हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ के हिट होने के बाद उन्हें नई-नई फिल्मों के खूब ऑफर्स आ रहे हैं। हिट फिल्में देने के बाद अब ऋतिक रामायण में नजर आने वाले हैं।

hritik

सुत्रों के अनुसार, उन्हें रामायण में राम के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। ऋतिक इस फिल्म में राम का किरदार निभाने के लिए तैयार भी हो गए हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी और रवि उदयावर इस फिल्म को बना रहे हैं। 3डी में यह फिल्म शूट की जाएगी और इसे हिंदी और तमिल में रिलीज किया जाएगा।

deepika
वहीं खबरों की मानें तो, इस फिल्म में सीता के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण का नाम चर्चाओँ में है। निर्माता मधु एक्ट्रेस को फिल्म में लाने के लिए काफी कोशिशें कर रही हैं। अगर दीपिका इस फिल्म के लिए हामी भरती हैं, तो यह पहली बार होगा कि ऋतिक और दीपिका दोनों पहली बार एक साथ बड़े पर्दें पर दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *