ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रोहतक में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के एक मामले में अदालत ने जाट नेता राहुल दादू समेत पांच आरोपियों को बरी कर दिया है।
दरअसल, मामले को लेकर कोर्ट में आरोप सिद्ध नहीं हो पाए और पुलिस द्वारा दी गई गवाही भी साफ नहीं हो पाई। जिसके चलते एडीजे रितू वाइके बहल की अदालत ने पांचों आरोपियों को बरी किया है। वहीं, जाट नेता राहुल दादू का कहना है कि हमें राहत मिली है, लेकिन आराम नहीं।
बता दें कि 2016 में रोहतक में व्यापक पैमाने पर जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर हिंसा हुई थी। सेक्टर- 14 स्थित एग्रो मॉल में भीड़ ने तोड़फोड़ की थी। पुलिसकर्मियों और भीड़ के बीच हाथापाई हुई थी। भिड़ ने पुलिस वालों के साथ मारपीट कर मॉल में तोड़फोड़ की थी।
जिसके बाद अर्बन एस्टेट पुलिस स्टेशन ने जाट नेता राहुल दादू सहित नरेंद्र बल्हारा, जगपाल, दिलावर और जोगेंद्र उर्फ जोगा के खिलाफ विभिन्न धारओं के तहत मामला दर्ज किया था और तभी से ही रोहतक की स्थानीय कोर्ट में ये मामला चला आ रहा था। जिसपर अब कोर्ट ने पांचों आरोपियों को बरी कर दिया है।

