ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में सत्ता का ताज हासिल करने का लालच बढ़ता ही जा रहा है। सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों के नेता किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहती है।

बातों ही बातों में कांग्रेस नेता रणजीत सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। बातों ही बातो में उन्होंने इशारा कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ने के लिए महागठबंधन ही एक जरिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, महागठबंधन के बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बातचीत हो चुकी है।
भाजपा को रोकना है तो उसके लिए महागठबंधन की जरूरत है। ऐसा कहकर रणजीत सिंह ने साफ संकेत दिए हैं बीजेपी को रोकने के लिए महागठबंधन की आवश्यकता है।

बता दें, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया। वहीं बहुजन समाज पार्टी के साथ कांग्रेस की दाल न गली। ऐसे में तीनों राजनीतिक दलों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहता है।
अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि, सत्ता में विराजमान होने के लिए कांग्रेस किन पार्टियों के साथ गठजोड़ करती है। क्या मोदी लहर को खत्म करने के लिए महागठबंधन काम आएगा या लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।


