ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक के श्रीनगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान घर की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। ब्लास्ट में महिला बुरी तरह से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक़ में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनगर कालोनी के एक घर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में महिला रेखा बुरी तरह से झुलस गई। वहीं हादसे के कारणों का ्भी अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले में जुटी है।

