ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मनोहर कैबिनेट के मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ पुलिस ने लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान बूथ कैप्चरिंग को लेकर एफआईआर दर्ज की है। चुनाव के 2 महीने बाद ये एफआर्ईआर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई है।

दरअसल रोहतक डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र सिंह फोगाट ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि, अफसरों ने इस मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। लिहाजा कोर्ट ने आदेश के करीब 3 दिन बाद पुलिस ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया।
