सावधान! हरियाणा में बच्चों पर मंडरा रहा है खतरे का साया, घर से बाहर अकेले न भेजें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम सिटी करनाल में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लूट, हत्या, चोरी के बाद अब अपहरण जैसी वारदातों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम सिटी करनाल में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लूट, हत्या, चोरी के बाद अब अपहरण जैसी वारदातों ने करनाल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। यहां अब 10 साल के बच्चे के अपहरण की खबर ने सबको दहला कर रख दिया।

child

हालांकि नकाबपोश बदमाश बच्चे का अपहरण करने में नाकाम रहे, वो इसलिये क्योंकि पुलिस का नाका देखकर बदमाश बच्चे को छोड़कर रफ्फूचक्कर हो गए। जिसके बाद बच्चा भागता हुआ अपने घर वापिस आया। फिलहाल पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *