हरियाणा में अपराध चरम पर, एक और मासूम से दरिंदगी की हदें पार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक के बाद एक अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद भी मासूमों से दुष्कर्म के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक के बाद एक अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद भी मासूमों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है पलवल में।

rape

यहां घर से सामान लेने के लिए बाहर निकली 14 वर्षीय नाबालिग का रेप किया गया। इतना ही नहीं, रेप की बात किसी को बताने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैय़

crime

पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज कराई है कि 24 जुलाई की दोपहर दो बजे वह घर से बाहर कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। इसी बीच  प्रमोद नामक युवक जबरन उस पकड़ कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *