ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। वोट बैंक जुटाने के लिए नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में जेजेपी के युवा नेता दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।
अग्रवाल घर्मशाला में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मीटिंग में जिला अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा और सभी स्थानीय नेता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही गई। बातों ही बातों में दिग्विजय गठबंधन पर बोले कि, समय- समय की बात है, आगे किसने देखा है। इससे तो यही लगता है कि वह किसी पार्टी के साथ मिलकर भी विधान सभा चुनाव लड़ सकते हैं ।

