ऑनलाउऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है।
विवादित बयानबाजी के कारण चर्चाओं में रहने वाले मंत्री अनिल विज ने हाफिज को जेल में डालना पाकिस्तान का एक नया नाटक बताया है। उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान ने आतंकी सरगना के खिलाफ कोई कार्रवाई की है या नहीं। लेकिन हम तो तब मानेंगे जब हाफिज सईद को पाकिस्तान फांसी पर लटकाएगा।
#हाफिज_सईद को जेल में डालना पाकिस्तान का एक नया नाटक है । हम तो तब मानेगे कि पाकिस्तान ने आतंकी सरगना के खिलाफ कोई कार्यवाही की है जब हाफिज सईद को पाकिस्तान फांसी पर लटकाये गा ।
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) July 18, 2019
आपको बता दें, मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को बुधवार को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हाफिज को लाहौर से गुजरांवाला जाते वक्त काउंटर टेररिजम विभाग ने गिरफ्तार किया गया।

