न्यूज एंकर की गोली मारकर हत्या, हमले में दोस्त की भी गई जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के कराची शहर में एक न्यूज चैनल के एंकर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही हमले के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के कराची शहर में एक न्यूज चैनल के एंकर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही हमले के दौरान एंकर के दोस्त की भी मौत हो गई। वहीं आरोपी ने पुलिस के डर के खुद को गोली मार दी। जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

anchor
मिली जानकारी के अनुसार, काराची में न्यूज के एंकर मुरीद अब्बास को उन्हीं के बिजनेस पार्टनर आतिफ ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस दौरान अब्बास के दोस्त खिज्र हयात की भी गोली लगने से मौत हो गई। हमला करने के बाद हड़बड़ी में आरोपी आतिफ घर चला गया।

shoot

जैसे ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो पुलिस के डर से उसने खुद को गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, हमले की वजह मुरीद अब्बास और आतिफ के बीच का आपसी विवाद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *