खुशखबरी: अब पूर्व सरपंचों, जिला परिषद अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्षों को खट्टर सरकार देगी पेंशन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही खट्टर सरकार जनता को लुभाने के लिए नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। अब राज्य सरकार प्रदेश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही खट्टर सरकार जनता को लुभाने के लिए नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। अब राज्य सरकार प्रदेश के पूर्व सरपंचों, जिला परिषदों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों और पंचायत समिति के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को पेंशन देगी।

pension

हरियाणा के वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने कहा कि, 1994 के बाद चुने गए सरपंचों व जिला परिषद एवं पंचायत समिति के अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्षों को यह पेंशन मिलेगी। जिसमें पूर्व सरपंचों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन, पंचायत समितियों के पूर्व अध्यक्षों को 1500 रुपये और पूर्व उपाध्यक्षों को 750 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *