ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस स्टार प्रिंस नरूला के घर में इन दिनों मातम पसरा हुआ है। इसकी वजह उनके भाई रुपेश नरूला की मौत है। भाई की मौत से प्रिंस को गहरा दुख लगा है और वे इससे खुद गहरे सदमें में हैं। प्रिंस के भाई की मौत कनाडा की एक बीच पर डूबने से हुई।
एक इंटरव्यू के दौरान नम आखों से प्रिंस ने बताया कि, रुपेश टोरंटों में ही रहते थे। वो 1 जुलाई को अपने परिवार और दोस्तों के साथ वहां एक बीच पर घूमने के लिए गए।
बर्थडे मनाने के लिए रुपेश वहां अपने दोस्तों के साथ रुक गए। रुपेश को तैरना नहीं आता था और वहां बीच में डूबने का वजह से उनकी मौत हो गई।


