ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बारिश से बचने के लिए किसान एक पेड़ के नीचे बैठा था। अचानक मौत का कहर बरसा और पेड़ पर बिजली गिरने से उसकी सांसे थम गई।
पेड़ पर गिरी बिजली
यह मामला झज्जर के अचीना गांव का है। किसान सुनील खेत में काम कर रहा था। अचानक बारिश शुरू हो गई और वह पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी पेड़ पर बिजली गिर गई और इसके बाद सुनील बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। वहीं अस्पाल में डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

