ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। बजट आने के बाद विपक्ष की प्रतिक्रिया आना भी तुरंत शुरू हो गई। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष तंवर इस बजट को दिशाहीन और पूरी तरह से निराशजनक बताया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान तंवर ने कहा कि, यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुभसंकेत नहीं है। इसमें पुरानी बातें दोहराई गई हैं। उन्होंने कहा कि, बजट में 5 साल में 100 लाख करोड़ खर्च करने की बात कही गई है। लेकिन ये पैसे कहां से आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
