ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट था। वित्तमंत्री की घोषणाओं के अनुसार, कुछ चीजें मंहगी होंगी तो कुछ सस्ती। आपको पहले बताते हैं कि किन चीजों की कीमतें बढ़ेंगी।

पेट्रोल और डीजल
पेट्रोल और डीजल पर एक रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाने की घोषणा की गई। वित्तमंत्री की घोषणा के चलते पेट्रोल और डीजल एक रुपए महंगे हो जाएंगे।

सोना और कीमती धातुएं
सोने और कीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी, ऑटो पार्ट्स, मार्बल टाइल्स, तंबाकू उत्पाद,किताबें, काजू, मेटल फिटिंग, सिंथेटिक रबर, ऑप्टिकल फाइबर्स, डिजिटल वीडियो कैमरा ये चीजे मंहगी हो जाएंगी।
ये चीजें होंगी सस्ती
इलेक्ट्रिक वाहन
इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई। इसके चलते इस तरह के वाहन सस्ते हो जाएंगे।
इसके रक्षा उपकरण, चमड़े का सामान, मोबाइल चार्जर, सैट टॉप बॉक्स सस्ते हो जाएंगे।


