हुड्डा ने किया विधानसभा चुनाव में जीत का ऐलान, BJP पर की कटाक्ष

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर तूल पकड़ रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर तूल पकड़ रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव बहुमत के साथ जीतेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने अपने शासनकाल में कोई काम नहीं किया और लोग काम के आधार पर वोट देते हैं।

bjp congress

चंडीगढ़ आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुड्डा ने कहा कि, मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता 75 प्लस का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीनी हकीकत उन्हें पता नहीं है।
cm khattar

खट्टर सरकार पर साधा निशाना
खट्टर सरकार को निशाने पर लेते हुए हुड्डा ने कहा कि,सरकार हरियाणा लोकसेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अभी तक की गई भर्ती पर श्वेत-पत्र जारी करे। राज्य के लोगों को यह बताया जाए कि, ग्रुप-डी में कुल कितने युवाओं का चयन हुआ था और अभी तक उनमें से कितनों ने ज्वाइन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *