हरियाणा में अपराध चरम पर है। आए दिनों हो रही वारदतों से यह साफ हो गया है कि बदमाशों को न तो कानून को खौफ है और न ही पुलिस का डर। होश उड़ा देने वाला ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है सोनीपत में। यहां बदमाशों ने 13 साल के मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के पलड़ी गांव में बदमाशों ने एक 13 साल के मासूम की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों के हौंसले तो देखिए, उन्होंने घर में घुसकर 13 साल के आयुष की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियो की तलाश जारी है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

