ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा के साहुवाला व पन्नीवाला मोटा गांव के बीच नेशनल हाइवे नंबर-9 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। व
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रविवार और सोमवार की दरमियानी रात का है। जहां एक स्विफ्ट कार की ट्राले से टक्कर भिडंत हो गई। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों डबवाली की एकता कॉलोनी के रहने वाले थे। वहीं हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
