जेल में बंद अजय चौटाला की सेल से बरामद हुआ कुछ ऐसा देखकर पुलिस रह गई दंग

ऑनलान डेस्क/ लिविंग इंडिया: हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में बंद जननायक जनता पार्टी के नेता अजय चौटाला की सेल से मोबाइल फोन जब्त किया है।…

ऑनलान डेस्क/ लिविंग इंडिया: हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में बंद जननायक जनता पार्टी के नेता अजय चौटाला की सेल से मोबाइल फोन जब्त किया है। जेल प्रशासन को खुफिया जानकारी मिली थी कि जेल में बंद कैदियों के पास मोबाइल फोन है। चैकिंग के दौरान प्रशासन को मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला, जिसे बरामद कर लिया गया।

बता दें, अजय चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं और वे तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 3 के सेल नंबर 34 में बंद हैं। अजय चौटाला, पिता को ओमप्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद किया गया है। उन्हें अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है।


यह भी बता दें कि, इससे पहले जब जेल की तलाशी ली गई थी तो, ओमप्रकाश चौटाला के पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया था। ऐसे में जेल प्रशासन पर सवाल उठना भी लाजमी है। इतनी सख्ती के बावजूद आखिरकार कैसे अजय चौटाला तक मोबाइस फोन पहुंचा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *