ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ICC World Cup 2019 : विश्व कप के 38वें मुकाबला रविवार यानी आज भारत बनाम इंग्लैंड का मुकाबला है | ये मुलाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में होगा | भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरु होगा मैच शुरू होगा |इस मैच को जीतने के बाद भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा | तो वहीं दूसरी और इंग्लैंड को ये मैच करो या मारो का फैसला होगा | दोनों टीमों को ये मैच बेहद महत्वपूर्ण है | अगर इंग्लैंड टीम आज हार जाती है तो अगले दौर में पहुँचने के लिए उसका सपना टूट सकता है | सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ये मैच इंग्लैंड को जीतना बेहद जरुरी है | जबकि भारतीय टीम की बात करे तो अब तक की सभी टीमों से बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा | आपको बता दे भारतीय टीम के छह मैचों में 11 अंक हैं, वहीं इंग्लैंड की टीम के सात मैचों में 8 अंक ही हैं।
अगर मौसम की बात करे तो आज मौसम साफ़ रहेगा | बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है | हालाँकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है | वही बताया जा रहा है इस पिच में स्पिन गेंदबाजों को अछि मदद मिल सकती है |
भारतीय टीम बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है | अब तक खेले गए खेले छह मैचों में से एक भी मैच नहीं हारा है। हालाँकि टीम में विजय शंकर और केदार जाधव का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है | ये भारत टीम के लिए चिंता की बात है | चोटिल होने के कारण शिखर धवन टीम से बाहर चल रहे है जबकि उनकी जगह विजय शंकर को ये जिम्मेदारी दी गई है | लेकिन अब तक खेले गए मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए | ऐसे में विजय शंकर की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है |
वर्ल्ड कप की शुरूआती में पहले इंग्लैंड को खिताब का दावेदार माना जा रहा था | इंग्लैंड ने पहले 5 में से 4 मैच जीतकर सही भी साबित कर दिखाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ अगले दो मैच हारकर इंग्लैंड मुश्किल में आ गई। अब हालात ऐसे बन चुके है कि अब तक बचे दो मैचों में से एक भी हार हुई तो इंग्लैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है। इसलिए इंग्लैंड को ये मैच बेहद महत्वपूर्ण है। जबकि मेजवान टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि हैमस्ट्रिंग की वजह से टीम से बाहर हुए जेसन रॉय अब फिट हो गए हैं और भारत के खिलाफ मैच खेलेंगे। जेसन रॉय ने इस टूर्नामेंट में चार मैच खेले जिसमे 215 रन बनाए थे। जिसके बाद उनके बाहर होने का खामियाजा इंग्लैंड को उठाना पड़ा था।
ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
ये हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टॉ, जो रूट, इयान मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड।





