ऑनलाइन डेस्क/ लिंविंग इंडिया: भिवानी सीआईए पुलिस ने साल 2018 के अंत में इंसानियत को शर्मशार कर डरा देने वाले मामले में दो लाख रुपये के इनामी हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | बता दें कि राजेश नामक इस कबाङी ने अपनी तथाकथित पत्नी व दो बेटियों की निर्मम हत्या कर उनके सिरों को धङ से अलग कर दिया था। रोंगटे खङे कर देने वाली इस घटना के शुरुआती दौर में पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचना तो दूर शव महिला के हैं या पुरुष के ये तक पता नहीं चल पा रहा था। पूरा मामला 28 दिसंबर 2018 का है।
Watch Video
https://youtu.be/0dJ6UxGBStQ
मामले की जानकारी देते हुए भिवानी एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि रोहतक रोङ पर खरक गांव के खेतों में एक प्लास्टिक के ड्रम में सिर कटे तीन शव मिले थे। इस घटना ने पुलिस के भी रोंगटे खङे कर दिये थे। क्योंकि तीनों को बुरी तरह से तेजधार हथियार से काटा गया था। शुरुआती दौर में शवों की पहचान तो दूर, ये तक पता नहीं चल पा रहा था कि शव महिला या पुरुष के हैं। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि एक शव 30-35 वर्षिय महिला का, एक शव 10-12 वर्षिय बच्ची और एक शव 2-3 साल की बच्ची का है।
उन्होने बताया कि शवों के पास मिले कपङे के थैले पर लिखे पते के हिसाब से पुलिस मध्य प्रदेश के एतिहासिक पर्यटन क्षेत्र खुजराहो तक पहुंच चुकी है। उन्होने बताया कि इस मामले में आसपास के जिलों की पुलिस के अलावा दिल्ली व मध्य प्रदेश की पुलिस की मद्द ली जा रही थी |
