फरीदाबाद में मानसून दस्तक देने के लिए तैयार, लिविंग इंडिया की टीम ने किया रियलिटी चेक

ऑनलाइन डेस्क/ लिंविंग इंडिया: फरीदाबाद में मॉनसून की बारिश दस्तक देने के लिए तैयार है। कभी भी इंद्र देव अपनी कृपया बर्षा सकते है । नगर…

ऑनलाइन डेस्क/ लिंविंग इंडिया: फरीदाबाद में मॉनसून की बारिश दस्तक देने के लिए तैयार है। कभी भी इंद्र देव अपनी कृपया बर्षा सकते है । नगर निगम का दावा है कि शहर के लगभग 90 % सभी नाले साफ किए जा चुके हैं और जलभराव से निपटने की उसकी पूरी तैयारी है। नगर निगम के दावों को देखते हुए हमारी टीम ने फरीदाबाद के नालों का रियलिटी चेक करने का फैसला किया । नगर निगम कमिश्नर से मिलने के बाद हमारी टीम ने आस पास के नालो की पड़ताल करने का फैसला किया । दिखाई दे रहा ये नजारा नगर निगम से महज दो सौ मीटर दूर बने नाले का है ।

आप देख सकते हैं कि किस तरह नाले में गंदगी का ढेर लगा हुआ है चारों तरफ केवल पॉलीथिन ही पॉलीथिन दिखाई दे रही है । ये हालात नगर निगम से महज दो सौ मीटर दूर बने नाले का है , इसके बाद हमारी टीम ने शहर के दूसरे नालों की भी पड़ताल की शहर के सभी नाले पॉलीथिन से भरे दिखाई दिए ।  कुछ जगह मलबा निकालकर नालों के पास ही मालवा डाल दिया गया है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *