ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में आज सुबह शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया |
Jammu and Kashmir: Exchange of fire between terrorists and security forces at Kralpora area in Budgam district. More details awaited
— ANI (@ANI) June 27, 2019
जिसके बाद मारे गए आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है | जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ अबगाम के चेकपोरा इलाके में हुई है | सुरक्षाबलों का सर्च ओप्रेशन जारी है |
गोलाबारी के दौरान बडगाम के कन्नीपोरा इलाके में क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया | जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल युवक की पहचान शब्बीर अहमद के रूप में हुई है।डाक्टरों ने बताया युवक के पेट में गोली लगी है।
आपको बता दे मुठभेड़ में मार गया आतंकी का नाम मुजफ्फर था | ये बड़गाम का रहने बाला बताया जा रहा है | स्थानीय सूत्रों के के मुताबिक उसने कंप्यूटर डिप्लोमा कर रखा था और मुजफ्फर इसी माह 13 जून को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।



