ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल के बेटे पायलट आशीष तंवर को लापता हुए 72 घंटे बीत चुके हैं | लेकिन अभी तक लापता पायलट की कोई खबर नहीं मिल पाई है | बता दें कि आशीष ने विमान में उड़ान भरी थी तो उनकी पत्नी संध्या का रेडार से संपर्क टूट गया तभी से विमान लापता है |
उसकी पत्नी सन्ध्या वायु सेना में रेडार ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है और उस समय वो ड्यूटी पर ही थी फिलहाल पूरा गांव दीघोट और परिवार आशीष के लापता होने के शोक में डूबा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है |वही पायलट की मां ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द अपने बेटे को खोजने की मांग की है | वहीं दूसरी तरफ आशीष के चाचा शिवनारायण तंवर ने बताया कि मदद तो मिल रही है लेकिन सरकार की तरफ से कोई आउटपुट निकल कर नहीं आया है |
विमान अगर क्रैश होता तो मलबा तो मिलता अभी तक विमान का पता ही नहीं चला है | आखिरी लोकेशन चीन की तरफ पायी गयी है तो सरकार चीन सरकार से बात करे | अभी तक सरकार ने चीन से बातचीत नहीं की है अगर की है तो हमें सूचना नहीं दी है | हमारी सरकार से मांग है सरकार चीन से बात करे |
सर्च अभियान को बढ़ाये | वहीं दूसरी तरफ लापता पायलट के परिवार ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की |पायलेट आशीष तंवर के चाचा शिवनारायण तंवर ने कहा कि रक्षा मंत्री ने पायलट की तलाश का आश्वासन दिया | उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के पास चीन सीमा से आशीष का विमान लापता हुआ है और सोमवार से लापता पायलेट आशीष तंवर पलवल के दीघोट गांव के रहने वाले हैं |




