अस्पताल में महिला की मौत पर मचा बवाल, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद में तीन दिन पहले भर्ती हुई महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा और तोड़फोड़ की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद में तीन दिन पहले भर्ती हुई महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा और तोड़फोड़ की | परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना में घायल अवस्था में उनके मरीज को यहां दाखिल कराया गया था और 3 दिन पहले ही मरीज की मौत हो गई थी | लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मरीज से उन्हें मिलने नहीं दिया और अब मरीज को मृत घोषित कर दिया |

अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया | जहां अस्पताल प्रशासन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया, तो वहीं पीड़ित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की | फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है | 

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *