ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली में मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण येलो लाइन रूप पर मेट्रो को रूक रूक चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुतुबमिनार स्टेशन से लेकर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के बीच में गड़बड़ी बताई जा रही है। इस तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही बताया जा रहा है कि मेट्रो में फंसे यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हुई जिस कारण लोगो को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। वही यात्रियों का कहना है कि काफी समय तक मेट्रो रूकी रही जिस कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वही दिल्ली मेट्रो का कहना है कि लोगो को परेशानी ना आए इसलिए उन्होने फीडर बस की सुविधाए बहाल कर दी गई है। फिलहाल मेट्रो को दो भागो में बांटकर चलाया जा रहा है। डीएमआरसी का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ठीक कर संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।



